अफ्रीका के लिए सार्वजनिक क्रिप्टो? पैनलिस्ट केन्या में SiGMA इवेंट में चर्चा करते हैं

Content Team January 19, 2023
अफ्रीका के लिए सार्वजनिक क्रिप्टो? पैनलिस्ट केन्या में SiGMA इवेंट में चर्चा करते हैं

केन्या में आयोजित होने वाले SiGMA अफ्रीका इवेंट में अफ्रीकी महाद्वीप के अपने स्वयं के क्रिप्टो, विशेष रूप से स्टेबल-कॉइन्स के रूप में अपनाने के विचार पर चर्चा की गई थी।

इवेंट के दौरान आयोजित पैनल चर्चाओं में से एक का शीर्षक था: ‘मोबाइल भुगतान बनाम क्रिप्टो भुगतान, कौन जीतता है?’

NYCE International Ltd के प्रबंध भागीदार Harmen Brenninkmeijer, Bizin Africa Group के प्रबंध निदेशक Jeremiah Msangi और Revenue Capital LLC के बोर्ड सदस्य Piotr Plasecki ने बहस में भाग लिया।

Msangi ने बताया कि केन्या में ज्यादातर लोग पहले से ही मोबाइल मनी का इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन उन्हें लगता है कि जल्द ही क्रिप्टोकरंसी की ओर परिवर्तन होगा। “लगभग 20% आबादी ने किसी न किसी समय इसका उपयोग किया है। मुझे लगता है कि अब से 5 साल में यह 50% हो जाएगा।

क्या अफ्रीका दुनिया को सिखा रहा है या इस संबंध में दुनिया अफ्रीका को सिखा रही है, Brenninkmeijer ने पूछा।

“फिलहाल तकनीक अफ्रीका के बाहर है। लेकिन अफ्रीका तेजी से और कुशल तरीके से महाद्वीप के बाहर उत्पादित पूंजी स्रोतों(कैपिटल सोर्स) को अपना रहा है,” Piotr Plasecki ने कहा।

“क्रिप्टो इस समय पैसा नहीं है, लेकिन सही मायने में एक्सचेंज का एक साधन है। इसलिए फिलहाल क्रिप्टो ओनर्स के बीच ट्रांसेक्शन(लेन-देन) हो रहे हैं। वेब3 की दुनिया में असली पैसे होने में अभी समय लगेगा। इसे पैसे के रूप में रखने के लिए हमें इसे भुगतान के साधन के रूप में रखना होगा, न कि केवल एक्सचेंज के साधन के रूप में,” Plasecki ने आगे कहा।

Msangi ने सहमति व्यक्त की: “दक्षिण अफ्रीका जैसे कुछ देश क्रिप्टो को एक एसेट(संपत्ति) के रूप में रेगुलेट और उपयोग कर रहे हैं क्योंकि यह राष्ट्रीय केंद्रीय बैंकों द्वारा रेगुलेटेड करेंसी की बराबरी नहीं कर रहा है। मुझे लगता है कि हर देश की अपनी डिजिटल करेंसी होगी।”

Braininkmeijer ने अफ्रीका में USDT के जैसा एक स्टेबल कॉइन बनाने का विचार रखा। “लेकिन बैंक इसे कैसे रेगुलेट करेंगे? मैं इसे स्थानीय करेंसी लेवल पर होते हुए देख सकता हूं, लेकिन उस मामले में क्या होगा, जहां कई अफ्रीकी देशों द्वारा एक ही करेंसी का उपयोग किया जाता है?”

“हमारे पास पहले से ही एक अनूठी करेंसी है जिसका उपयोग दुनिया भर में किया जा रहा है। इन स्टेबल कॉइन्स की तरह। आप इसका उपयोग अफ्रीका में और अफ्रीका के बाहर भुगतान करने के लिए कर सकते हैं। अफ्रीका में सभी ट्रांसेक्शन(लेनदेन) वर्तमान में अमेरिकी डॉलर में संदर्भित किए जा रहे हैं। संभवतः अफ़्रीकी एक साथ आ सकते हैं और अपने देशों में से एक को एक सुपर करेंसी बनने के लिए चुन सकते हैं और उसके बाद एक डिजिटल करेंसी हो सकती है जो कि उसी सुपर करेंसी से जुडी हुई है।

Msangi ने इस बात पर भी जोर दिया कि अफ्रीकियों को क्रिप्टो और इसके विभिन्न उपयोगों के बारे में अधिक जानकारी देने की आवश्यकता है।

 

ख़ास आप के लिए
Bruna Garcia
2024-10-22 15:48:55